राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) , 2 नवंबर को लिखित परीक्षा,850 पद, 50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार।
0Komali Education अक्टूबर 27, 2025
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी एक(VDO) महत्वपूर्ण और सम्मानजनक सरकारी नौकरी है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए काम करना होता है। इस पद पर कार्य करने वाले अधिकारियों को ग्राम पंचायत के विकास कार्य को गति देना, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वय करना और ग्रामीण की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी होती है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी( VDO) के 850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2025 से शुरू हो गई है। और 18 जुलाई 2050 तक चलेगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।
परीक्षा के समय अवधि सुबह 11:00 से 2:00बजे तक रहेगी। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी का एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। जबकि एग्जाम सीट की जानकारी 28 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी जाएगी। सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड साथ में लेकर जाए।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO)की सैलरी ₹20,000 से ₹35,000 प्रतिमाह हो सकती हैं।
ग्राम विकास अधिकारी (VDO)की परीक्षा की तैयारी करने के लिए सामान्य ज्ञान ,गणित ,रिजनिंग ,हिंदी को ध्यान केंद्रित करते हुए पढे। पिछले साल वाले प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें। मॉक टेस्ट देना भी दमदार हो सकता है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO)की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। प्रीलिम्स और मेन्स प्रीलिम्स मैं वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि मेन्स में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रतीक गलत उत्तर के1/3 अंक काटा जाएगा।
राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO)के लिए योग्यता होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर योग्यता,भाषा संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता।